अनूपपुर में अमरकंटक के शंभू धरा में शनिवार को घूमने के लिए आए हुए युवक की शंभू धरा में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। जहां सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुटी हुई है।
बताया गया कि चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत धिरौल निवासी गजेंद्र पटेल पिता रामचरण अपने चार दोस्त मनीष, पवन, राजेश तथा आलोक के साथ अमरकंटक गया हुआ था। जहां सभी लोग अमरकंटक में घूमने के पश्चात शंभू धरा पहुंचे। जहां पर डैम में सभी लोग नहाने लगे। नहाने के पश्चात खाना खाने के लिए सभी दोस्त बाहर आए तथा खाना खाकर फिर से नहाने के लिए चले गए। जहां डैम में छलांग लगाते ही गजेंद्र पानी के ऊपर नहीं आया।
साथ में गए हुए दोस्तों ने डैम में उतरकर काफी देर तक ढूंढने का प्रयास करते रहे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को तलाशने का प्रयास किया गया। लेकिन शव के न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी गई। जहां टीम के द्वारा कई घंटे तक शव को तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन शाम तक शव का कोई पता नहीं चल पाया।