फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur: शहर के पुराने आरटीओ के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अंतर्गत पुराने आरटीओ के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत पिता राम अवतार यादव (35) निवासी खमहरिया जो अपनी बाइक से अनूपपुर बाजार से अपने घर खमहरिया के लिए निकला था तभी पुराने आरटीओ ऑफिस के पास अज्ञात तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने ठोकर मार दी।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस के द्वारा चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें