फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जिला बदर आदेश का उल्लंघन, आदतन अपराधी को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Sat, 11 May 2024 06:03 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आदतन अपराधी को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में जिला बदर के बाद नगर में घूमते पाए जाने पर आदतन अपराधी लवकुश पुत्र स्वर्गीय परशुराम शुक्ला निवासी ऊर्जा नगर को बिजुरी पुलिस ने पकड़ते हुए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-14 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन


बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि लवकुश शुक्ला के विरुद्ध बीते चार साल में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दिए जाने के लिए कुल 29 अपराधिक प्रकरण बिजुरी सहित अन्य थानों में दर्ज होने पर 23 अक्तूबर 2023 को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा- 31ए धारा-5 क की खंडिका (क) एवं (ख) तथा पठित धारा-7 के अंतर्गत अनूपपुर जिले की सीमा से लगे शहडोल, उमरिया, डिंडौरी की सीमाओं से एक साल की काल अवधि के लिए निष्कासित किया गया था।

उसके बाद भी जिला बदर के आदेश का उल्लघंन कर नगर में 10 मई की शाम पांच बजे घूमते पाए जाने की सूचना मुखबिर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मंसूरी के निर्देशन में बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह, उप निरीक्षक सोने सिंह परस्ते, आरक्षक लक्ष्मण डांगी, महिला आरक्षक संगम तोमर, आरक्षक रामनिवास गुर्जर एवं चालक आरक्षक अनिल मरावी ने छापामारी की पुलिस को देख लवकुश शुक्ला एक टूटे मकान में छिप गया था, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ते हुए 11 मई को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें