फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निर्वाचन तिथि की घोषणा होते ही शुरू हुई संपत्ति विरूपण की कार्रवाई, वाहनों से हटाए गए पदनाम

Sat, 16 Mar 2024 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

MP News: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। इसी कड़ी में शनिवार को अनूपपुर में प्रशासनिक अधिकारी भी एक्शन मोड में नजर आए। जिसको लेकर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई शुरू हुई। बता दें कि जगह-जगह घूम कर फोर व्हीलर वाहनों में पार्टी पद नाम वाली नेम प्लेट उतारी जानी लगी।

विज्ञापन
वाहनों से हटाए गए पदनाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को आचार संहिता की अधिसूचना एवं चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही नगर में प्रशासनिक अधिकारी भी एक्शन मोड में आ गए। एसडीएम अजीत तिर्की, एसडीओपी वीपी सिंह नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, जनपद एवं नगर पालिका के संयुक्त टीम के द्वारा मतदान केंद्रों एवं नगर भ्रमण कर जहां पर राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार वाले नारों को दीवार से विलोपित करने का काम करने लगे।

विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता का पालन
वहीं जगह-जगह घूम कर फोर व्हीलर वाहनों में पार्टी पद नाम वाली नेम प्लेट उतारी जानी लगी। नगर में लगे जनप्रतिनिधियों के नाम एवं फोटो को भी ढकने का क्रम शुरू हो गया। एसडीएम एवं एसडीओपी ने सभी क्षेत्रवासियों से आदर्श आचार संहिता के पालन करने की अपील की है। इस दौरान थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह, नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया, जनपद सीईओ लाल बहादुर वर्मा सहित विभागीय टीम शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें