फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: रोजगार दिलाने का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

Fri, 03 May 2024 09:45 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी ने बताया कि शहडोल जिले में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना में रोजगार दिलाने के नाम पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी झांसा देकर नाबालिग और उसकी सहेली को कोतमा ले आया और फिर गोविंदा नर्सरी में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।  शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जाहिद खान पिता पप्पू खान (26) निवासी गोविंदा के खिलाफ धारा 363, 366ए, 376 एवं 3,4 पास्को एक्ट एवं 3(2)5 और एसीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी ने बताया कि शहडोल जिले में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 24 अप्रैल को वह अपनी सहेली के साथ अमलाई रेल्वे स्टेशन गई थी। इस दौरान अमलाई रेल्वे स्टेशन पर उसे जाहिद खान मिला, दोनों को रोजगार दिलाने के नाम पर वह उन्हें ट्रेन में बैठाकर कोतमा ले आया। इसके बाद पीड़िता को गोविंदा नर्सरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई है जो उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें