फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: BMO को हटाने और तीन स्टॉफ नर्सेज को कारण बताओ नोटिस का मामला, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए निर्देश

Tue, 13 Aug 2024 10:23 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कोतमा विधायक एवं कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए यहां अव्यवस्था पाए जाने पर बीएमओ को हटाने तथा तीन स्टॉफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए मंत्री सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को अनूपपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोतमा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं और गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सीएमएचओ अशोक कुमार अवधिया को विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) आरके वर्मा कोतमा को तत्काल यहां से हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


राज्यमंत्री जायसवाल ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि वे हर सप्ताह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोतमा का औचक निरीक्षण करें और उन्हें रिपोर्ट दें। इस दौरान भर्ती मरीजों से भेंटकर राज्यमंत्री ने मरीजों से यहां की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं भी जानी।

कुछ मरीजों ने स्टॉफ नर्सों द्वारा उनसे दुर्व्यवहार करने और अपने काम के प्रति घोर लापरवाही बरतने की शिकायत की। इस पर राज्यमंत्री ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त कर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ तीन स्टॉफ नर्सेस को सख्त शोकॉज नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ अमले को निर्देशित किया कि सभी अपने पदीय कार्यों को पूरी तन्मयता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें