अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में जूनियर छात्र पर सीनियर छात्र के द्वारा मारपीट करने के साथ ही गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसकी शिकायत अमरकंटक थाने में पीड़ित छात्रा के द्वारा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
मामले के संबंध में बताया गया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र आदित्य सिंह जो कि हॉस्टल के गुरु गोविंद बॉयज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जहां वह अपने दोस्त ऋषभ पटेल मुकुल जगबानी तथा आर्यन दुबे के कमरे से पढ़ाई कर अपने कमरे में लौट रहा था। जहां रास्ते में सीनियर छात्र प्रतिमेश सिंह गहरवार के द्वारा चाकू से हमला करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित छात्र ने लगाए गंभीर आरोप
मारपीट में घायल छात्र आदित्य सिंह के द्वारा मारपीट करने वाले छात्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित छात्र का कहना है कि प्रतिमेष विश्वविद्यालय में नशे के सामग्री की सप्लाई करता है और जो भी छात्र नशा नहीं करते हैं, उनसे गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगता है। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन से भी पीड़ित छात्र के द्वारा की गई है।