फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अनूपपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतर रहा था आईटीआई छात्र, गिरकर हुआ घायल, अब मौत

सार

अनूपपुर स्टेशन आने से पहले ट्रेन धीमी हुई तो आईटीआई का एक छात्र चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। इसमें संतुलन बिगड़ा और गिरने से वह घायल हो गया। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अनूपपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक छात्र की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर घायल हुए आईटीआई छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला शुक्रवार का है। छात्र का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम हर्री पोस्ट सेमरा निवासी 24 वर्षीय राजेश कुमार चौधरी पिता प्रेमलाल चौधरी की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। वह आईटीआई अनूपपुर में स्टेनोग्राफर प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को चिरमिरी-चंदिया पैसेंजर ट्रेन से अनूपपुर जा रहा था। अनूपपुर पहुंचने पर पुराने बंद रेलवे फाटक के पास पैसेंजर ट्रेन धीमी हुई तो उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इस बीच उसका पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया। वह सिर के बल नीचे गिरा। सिर और पैर में गंभीर चोटें आई। उसके साथ अन्य साथी भी थे। वह राजेश को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें