जिला जेल अनूपपुर में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश नरेंद्र पटेल ने जेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बंदियों को चिकित्सकों द्वारा प्रदान किए जा रहे निर्देशों का पालन करने की सलाह दी और बीमारी को अपने मन से मिटाने की बात कही।
जिला न्यायाधीश नरेंद्र पटेल ने बंदियों से दवा और भोजन समय पर ग्रहण करने के लिए कहा। साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल जैन ने महिला वार्ड का निरीक्षण भी किया। जहां, उन्होंने महिला बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई। विशेष स्वास्थ्य शिविर के दौरान लगभग 306 बंदियों के साथ दो बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर के डॉक्टर के बी प्रजापति, डॉ गुरु प्रसाद, डॉ प्रदीप कोरी, डॉ साकेत कौशिक और डॉक्टर अनीता सिंह अपने चिकित्सा दल के साथ उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला एवं अपर न्यायाधीश नरेंद्र पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल जैन ,जिला विधिक सहायता अभिकारी दिलावर सिंह, जेल अधीक्षक इन्द्रदेव तिवारी भी मौजूद रहे।