अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटो वाहन की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला घायल है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। बताया गया कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहे थे और ऑटो वाहन चालक ट्रैक्टर में लगे हुए व्हील कैच को देख नहीं पाया, जिसके कारण ऑटो ट्रैक्टर से जा टकराया। दुर्घटना इतनी तेज गति में हुई कि एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचलपुर में एक ऑटो राजेंद्र ग्राम से सवारी लेकर ग्राम अचलपुर की तरफ जा रहा था। तभी अचलपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में खेत जुताई के लिए लगाएं गए कैच व्हील को रात्रि के अंधेरे में ऑटो चालक देख नहीं पाया और उससे जाकर के ऑटो वाहन टकरा गया, जिसके कारण ऑटो में सवार राधेलाल पिता भद्दू प्रसाद उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम अचलपुर की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीतम सिंह पिता सुंदर सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बशही की मौत भी स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम में उपचार के दौरान हो गई। घायल महिला चिरौंजिया बाई पति बंसलाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भमरहा जो अपनी बेटी के घर जा रही थी, उनका उपचार राजेंद्र ग्राम स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ में से किसी ने ऑटो में आग लगा दी, जिससे ऑटो जलकर खाक हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को राजेंद्रग्राम पुलिस थाने में ले आई है जहा घटना की जांच राजेंद्र ग्राम पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी जानकारी जुटा रही है कि किसने ऑटो वहां में आग लगा दी, जिसके जांच के पश्चात इस मामले में भी पुलिस अपराध दर्ज करेगी।
ओवरलोड था ऑटो वाहन
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक ने ऑटो वाहन में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया था, जिसके कारण ऑटो वहां अनियंत्रित होकर टकराया। वहीं, ट्रैक्टर चालक की भी गलती थी। जो की व्हील कैच लगे होने के बावजूद ऑटो वाहन को जगह नहीं दी गई, जिस ऑटो चालक ट्रैक्टर से जा टकराया।