फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: समय पर एंबुलेंस नहीं आने से आठ साल के बच्चे की मौत, परिजन लगाते रहे मदद की गुहार

Sat, 10 Aug 2024 03:30 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

परिजन अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। जब रात 10 बजे एंबुलेंस पहुंची, तब तक अखिल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस के पहुंचने से पहले बच्चे की हो गई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र के रहने वाले 8 वर्षीय मासूम अखिल चौधरी की मौत शुक्रवार रात एंबुलेंस सुविधा की कमी के कारण हो गई। अखिल गंभीर रूप से बीमार था और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां, इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हालांकि, करीब दो घंटे तक परिजनों को 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी, जिसके कारण अखिल दर्द से तड़पता रहा। परिजन अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। जब रात 10 बजे एंबुलेंस पहुंची, तब तक अखिल की मौत हो चुकी थी।

यह घटना उस समय और भी चौंकाने वाली है जब जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने दावा किया था कि उनके पास 9 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इसके बावजूद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण यह दुखद घटना घटी। अस्पताल में रात के समय विशेष डॉक्टरों की कमी भी इस समस्या को बढ़ाती है, और अक्सर मरीजों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।

सिविल सर्जन डॉ. सत्य भारती अवधिया ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले पर अधिक जानकारी दी जा सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें