फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनूपपुर में दूसरे दिन भी जारी सीबीआई की जांच, अब पीआरटी नर्सिंग कॉलेज के दस्तावेज जांचें

Sat, 13 Jan 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज के नियम विरुद्ध संचालक को लेकर जून 2023 में याचिका दायर हुई थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
पीआरटी नर्सिंग कॉलेज पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिला मुख्यालय में शनिवार को भी सीबीआई की जांच कार्रवाई जारी है। सीबीआई टीम ने जिले के नर्सिंग कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेज तथा शैक्षणिक संस्थान के संचालन से संबंधित विभाग के निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर ये जांच कार्रवाई की है।

विज्ञापन


दूसरे दिन पी आर टी कॉलेज में जारी जांच
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले में आज सीबीआई ने पंडित रामगोपाल तिवारी कॉलेज आफ नर्सिंग में जांच के लिए पहुंची। जिसमें भवन, शैक्षणिक, स्टाफ, स्टूडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी के सुविधा, क्लासरूम, लैब, प्रिंसिपल को 15 वर्ष का अनुभव, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर को 13 से 10 साल का अनुभव इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 12 जनवरी को सीबीआई ने रिलायंस इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज में भी जांच कार्रवाई की थी। यहां दस्तावेज खंगालने के बाद जिला अस्पताल पहुंच कर नर्सिंग कॉलेज के छात्रों से संबंधित जानकारी एकत्रित की। नर्सिंग कॉलेज के छात्र जिला अस्पताल में प्रशिक्षण लेते हैं। इन्हीं सभी दस्तावेज को खंगाले के लिए जिला अस्पताल सीबीआई की टीम पहुंची थी।

ग्वालियर खंडपीठ के आदेश के पश्चात लगातार जारी है जांच
प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज के नियम विरुद्ध संचालक को लेकर जून 2023 में याचिका दायर किए जाने के पश्चात उच्च न्यायालय ने इसके जांच के आदेश सीबीआई को दिए थे। इसके पश्चात जून माह में ही अनूपपुर के शासकीय नर्सिंग कॉलेज, शारदा नर्सिंग कॉलेज एवं टीपी शुक्ला कॉलेज में जांच कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें