फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: रेत से भरा तेज रफ्तार डंपर ढाबे में जा घुसा, घटना में वाहन चालक समेत ढाबे के दो कर्मचारी घायल

Mon, 10 Jun 2024 03:35 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर के नेशनल हाइवे पर स्थित ढाबे में तेज रफ्तार रेत से लोड डंपर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। इस दौरान ढाबे में कार्यरत दो कर्मचारियों के साथ ही वाहन चालक को चोट आई है।
विज्ञापन
ढाबे में घुसा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर ग्राम पसला में तेज रफ्तार रेत से भरा डंपर रविवार की मध्य रात्रि सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा। इस घटना में ढाबे में कार्यरत दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके साथ ही डंपर चालक को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की मध्य रात्रि लगभग तीन बजे पसला के ग्रीन स्पॉट ढाबे में रेत से भरा डंपर क्रमांक एमपी-18 जेडबी-1364 तेज रफ्तार से ढाबे में जा घुसा, जिससे ढाबे में कार्यरत कर्मचारी बालशरण कोल निवासी पसला एवं युसूफ खान निवासी कोतमा को चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही ढाबे की दीवार को भी तोड़ते हुए ढाबा में जा घुसा, जिससे ढाबे में रखे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में वाहन चालक को भी गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। ढाबा संचालक के द्वारा इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें