फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर: जब जिम्मेदारों ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर बना दी सड़क

Mon, 07 Feb 2022 12:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के गांव में सड़क नहीं होने की दिक्कत को ग्रामीणों ने ही समाप्त कर दिया है। उन्होंने सरकारी तंत्र से गुहार लगाई पर कुछ न होने पर स्वयं ने श्रमदान कर सड़क बना दी है।
 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद गैती-फावड़ा लेकर श्रमदान कर सड़क बना दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के गांव में सड़क नहीं होने की दिक्कत को ग्रामीणों ने ही समाप्त कर दिया है। उन्होंने सरकारी तंत्र से गुहार लगाई पर कुछ न होने पर स्वयं ने श्रमदान कर सड़क बना दी है।
विज्ञापन


मामला अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत कोयलारी के ग्राम सिवनी का है। एक हजार आबादी वाले ग्राम सिवनी में आज तक सड़क नहीं बनी, जिससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क नहीं होने से गांव में विकास अवरुद्ध है। सड़क नहीं होने से परेशान ग्रामीण जिले के अधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक से लेकर सीएम तक शिकायत कर सड़क की मांग कर चुके हैं। लेकिन उन्हें सड़क की सौगात नहीं मिली। जिससे आहत ग्रामीणों ने खुद गैती-फावड़ा लेकर श्रमदान कर सड़क बना दी।

बता दें कि अनुपपुर जिले की ग्राम पंचायत कोयलारी का ग्राम सिवनी आदिवासी बाहुल्य गांव है। इस गांव में 80 प्रतिशत आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि ग्राम पंचायत कोयलारी से कुछ दूरी पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्रि सिंह का निवास है। पास के पंचायत में निवास करने के बावजूद भी ग्राम सिवनी में आज तक सड़क नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन प्रशासन से कई बार सड़क की मांग कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा सड़क नहीं मिली। जिससे थक-हार कर खुद सड़क निर्माण कर जनप्रतिनिधियों व शासन प्रशासन करार जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें