फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ एनिमल सोसायटी ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की उठी मांग 

Fri, 07 Jan 2022 06:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

स्ट्रीट डॉग की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ डॉग एंड एनिमल सोसायटी ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्वालियर में कुत्ते को लाठी से पीटकर और पत्थर से कुचलकर मार डाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू नरसिंह नगर में बुधवार को कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ डॉग एंड एनिमल सोसायटी ने बाइक रैली निकाली और ग्वालियर एसपी अमित सांघी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 मूक पशुओं पर हिंसा रोकने को लेकर एसपी ऑफिस से रैली निकाली गई। वहीं शहर के फूलबाग चौराहे पर भी प्रदर्शन किया गया और प्रदेश में एनिमल एक्ट बनाने की मांग की गई।

बता दें कि बुधवार को ग्वालियर के न्यू नरसिंह नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक कुत्ते को लाठियों से पीटता नजर आ रहा था। दरअसल आरोपी बंटी ने उसके पालतू कुत्ते के साथ खेलने आने वाले स्ट्रीट डॉग की बेरहमी से हत्या कर दी थी। डॉग एंड एनिमल सोसायटी ने आरोपी बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें