फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पिता की डांट के बाद बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम, उफनती नदी को पार करने को लेकर खड़ा हुआ था विवाद

Mon, 25 Jul 2022 11:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

उफनती दुधी नदी को पार करने पर पिता ने बेटे को डांट लगा दी। भारी बारिश होने की वजह से नदी उफान पर थी। नदी के पुल के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा था। बेटे को उफनती नदी न पार करने की हिदायत दी।

 
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा स्थित तामिया के माहुलझिर में उफनती नदी पार करने को लेकर पिता ने बेटे को डांट  लगा दी। साथ ही भविष्य में ऐसे न करने की भी सख्त हिदायत दी। पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां के माहुलझिर के बम्हनी और सिंगोड़ी गांव के बीच से दुधी नदी बहती है। रविवार को भारी बारिश होने की वजह से नदी उफान पर थी। इतना ही नहीं, नदी के पुल के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा था। पुरतला के एक युवक ने अपनी जान को जोखिम में डालकर बाइक से पुल को पार किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुरतला निवासी निवासी किसान और किराना की दुकान चलाने वाला संतोष धुर्वे का बड़ा बेटा 15 वर्षीय शिवकुमार धुर्वे रविवार को बम्हनी बाजार से सामान लेने के लिए गया था। भारी बारिश की वजह से बम्हनी सिंगोड़ी मार्ग स्थित दुधी नदी उफान पर थी। पुल के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा था। शिवकुमार ने जान जोखिम में डालकर बाइक से पुल पार किया था। इसकी वजह से बाइक पर रखा किराना का सामान पानी में भीग गया था। बेटे के जान जोखिम में डालकर पुल करने को लेकर पिता ने उसे डांट लगा दी। 

पिता की डांट से आहत होकर बेटे शिवकुमार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। इस दौरान एएसआई लक्ष्मीप्रसाद गुप्ता अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें