फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया की आमसभा में बुजुर्ग किसान की मौत, भाषण ना रोकने पर कांग्रेस ने किया घेराव

Mon, 19 Oct 2020 10:05 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सभा के दौरान मौन धारण करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांधाता विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए आयोजित आमसभा में 70 वर्षीय एक किसान की कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहां के एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन



इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किसान की मौत के बाद भी भाजपा नेता मंच से भाषण देते रहे और उनका कोई भी नेता उस किसान के सम्मान में मंच से नीचे नहीं उतरा। मूंदी पुलिस थाना प्रभारी अंतिम पवार ने कहा कि ग्राम चांदपुर निवासी 70 वर्षीय किसान जीवन सिंह मूंदी में रविवार को आयोजित आमसभा में आया था।
 

उसकी तबियत अचानक बिगड़ी और वह कुर्सी पर गिर गया। उन्होंने कहा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
विज्ञापन


वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब किसान ने दम तोड़ा, उस वक्त स्थानीय नेता भाषण दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सिंधिया बाद में मंच पर पहुंचे और उन्होंने किसान की मौत के बारे में जानकारी मिलने पर सभा के दौरान एक मिनट का मौन रखकर जीवन सिंह को श्रद्धांजलि दी। बाद में सिंधिया ने जनसभा को संबोधित भी किया।

खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नारायण पटेल के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई थी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने इसे संवेदनहीन व्यवहार बताया और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता कल तक किसानों के लिए सड़क पर उतरने की बात कर रहे थे, वे किसान के पार्थिव शरीर के सम्मान में मंच से भी नीचे नहीं उतर सके। उसकी मौत से विचलित हुए बिना उनके भाषण चलते रहे।



उन्होंने कहा कि अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना भाजपा के मुखौटा चरित्र की ओर संकेत करती है। किसी की मृत्यु, किसी का दुख, किसी की तकलीफ भाजपा और उसके नेताओं के लिए चिंताओं का विषय नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें