फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा था वो: झाबुआ में छह साल की बच्ची को मुंहबोले भाई ने बनाया शिकार, घुमाने ले जाने के बहाने की दरिंदगी

Wed, 16 Sep 2026 11:33 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

झाबुआ के काकनवानी थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
झाबुआ में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बालिका का दूर का रिश्तेदार और मुंह बोला भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 6 वर्षीय बालिका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान 19 वर्षीय युवक उसके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक ने बालिका को घुमाने के लिए साथ चलने की बात कही और उसे अपने साथ घर से कुछ दूरी पर ले गया। आरोप है कि युवक बालिका को सुनसान खेत की ओर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बालिका को वापस उसके घर छोड़कर वहां से चला गया। घर पहुंचने के बाद बालिका ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मासूम की बात सुनकर परिजन सकते में आ गए और तत्काल उसे लेकर काकनवानी थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें- नेहा पच्चीसिया को मिलेगी राहत?: फरार निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया हाईकोर्ट की शरण में, आवेदन पर फैसला सुरक्षित
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बालिका को मेडिकल जांच के लिए थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। घटना के बाद बालिका काफी सहमी हुई बताई जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी काफी आक्रोश है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बालिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में भी इस वारदात को लेकर चर्चा है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कैमरे पर बयान देने से इनकार किया है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें