फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाकः सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर 'मंथन' करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, भोपाल में शुरू हुई बैठक

Sun, 10 Sep 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
 आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले पर आज आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मध्य प्रदेश के भोपाल में बैठक कर रहा है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए बोर्ड के सदस्य पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन तलाक की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया था। पांच जजों की बेंच में 3-2 के बहुमत से इसके खिलाफ फैसला दिया गया था, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से तीन तलाक अवैध घोषित हो गया था।
  हालांकि चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने इस पर कानून बनाने के लिए संसद को छह माह का समय दिया था। उन्होंने अपना फैसला देते हुए कहा था कि फिलहाल इसे असंवैधानिक नहीं माना जा सकता, और इस पर फैसला लेने का हक केंद्र सरकार का है उसे ही इस पर कानून बनाना चाहिए। तत्कालीन चीफ जस्टिस ने छह माह के लिए तीन तलाक पर रोक भी लगा दी थी। हालांकि बाकी तीन जजों की राय जुदा होने और तीन तलाक के खिलाफ होने के कारण यह तत्काल रद्द हो गया था। 
विज्ञापन

  Madhya Pradesh: Meeting of executive committee of All India Personal Law Board over Supreme Court's verdict on #TripleTalaq to begin shortly pic.twitter.com/YWzzVzvaYf — ANI (@ANI) September 10, 2017
पढ़ें: 'निकाहनामे में ट्रिपल तलाक न होने की शर्त होगी'

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कई मुस्लिम संगठनों ने मोर्चा खोल दिया था। मुस्लिम संगठन जमात उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक को असंवैधानिक बताने वाले फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि यह फैसला इस्लामी शरीयत के खिलाफ है। वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस पर बैठक में चर्चा करने की बात कही थी। इसी मुद्दे को लेकर आज भोपाल में बैठक की जा रही है जिसमें देशभर से प्रतिनिधि पहुंचे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें