फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आदिवासी समाज के पारंपरिक 'बड़वे खेलने' के कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद, उपद्रवियों ने की खूब तोड़फोड़

Tue, 04 Aug 2026 02:25 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर

सार

आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में आदिवासी समाज के पारंपरिक 'बड़वे खेलने' के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ कर कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बयडा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित आदिवासी समाज के पारंपरिक 'बड़वे खेलने' के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और कुछ उपद्रवियों ने मौके पर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों ने स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल बस, एक ट्रैवलर वाहन तथा कई दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया। वाहनों के कांच फोड़ दिए गए और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बोरी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व लगातार सक्रिय हैं और उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर प्रभावी पुलिस गश्त और सख्त कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।

ये भी पढ़ें- MP Politics: दतिया की सियासत में नया मोड़, पूर्व विधायक ने भीतरघात और सांठगांठ का किया दावा; खोल दिया राज
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था तथा लोगों का सुरक्षा पर विश्वास बना रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें