दो दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड इलाके में पहुंचे अखिलेश ने कहा कि जब भी कांग्रेस कमजोर होती है, सपा के नजदीक होती है। हम तो गठबंधन करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह सबको साथ लेकर चले। कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी मची है इसलिए हमने कहा है कि सपा में आओ, हम टिकट देंगे।
इस बीच, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस के बीच भी गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। सूत्रों ने बताया कि गोंडवाना ने 11 सीटें मांगी थीं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं हुई।