भाजपा एमएलए एवं कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने बयान के कारण चर्चा में आए हैं। आकाश ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि वह खाली हाथ नहीं घूमते। उनके इस बयान को कांग्रेस ने धमकाने वाला बताया है।
बेमौसम बारिश से किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और बिजली के लंबे-चौड़े बिल के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता इंदौर में कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने राज्य के सभी मंत्री, विधायक और कांग्रेसी नेताओं को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की आपूर्ति सही से नहीं हो रही है इसके बावजूद लोगों को लाखों रुपये के बिल मिल रहे हैं। इस समस्या का तुरंत हल निकलना चाहिए नहीं तो आप जानते ही हो कि हम खाली हाथ नहीं घूमते।