फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 17 महीने बाद आज से शुरू हुई इंदौर-दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानें टाइम-टेबल और शेड्यूल

Wed, 01 Sep 2021 03:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर

सार

  • इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया  गया
  • कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत किया  
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान की सेवा करीब 17 महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को फिर से बहाल हो गई। मध्यप्रदेश की इस इकलौती सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन कोविड-19 के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में रोक दिया गया था, जिसे महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोबारा शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत  किया।



एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया का विमान हर बुधवार को भारतीय मानक समय के मुताबिक इंदौर से दोपहर 12:35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 03:05 बजे दुबई पहुंचेगा। वापसी में यह विमान दुबई से हर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के मानक समय के मुताबिक शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे इंदौर आएगा।
विज्ञापन


इस उड़ान के बहाल होने से मध्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पर्यटन तथा कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की बरसों पुरानी मांग के आधार पर इंदौर-दुबई उड़ान 15 जुलाई 2019 को शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें