फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: एमपी सरकार का सख्त एक्शन, नायब तहसीलदार का डिमोशन कर बनाया पटवारी, क्यों की गई कार्रवाई?

Thu, 13 Feb 2025 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चंदवंशी का डिमोशन कर पटवारी बना दिया गया। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद शासन ने यह आदेश जारी किया है।
 
विज्ञापन
नायब तहसीलदार अरुण चंदवंशी का डिमोशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में तहसीलदार के डिमोशन का मामला सामने आया है। कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चंदवंशी को पटवारी बना दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अरुण चंदवंशी पर अपनी शक्ति के दुरुपयोग और नियमों के खिलाफ कार्य करने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार पर लगे थे गड़बड़ी के आरोप
नायब तहसीलदार पर आरोप था कि ग्राम झोंटा बीजानगरी में रहने के दौरान उन्होंने शासन के नियमों के खिलाफ काम करते हुए कई फर्जी आदेश जारी किए थे। बीजानगरी में अरुण चंदवंशी द्वारा एक-एक साल की अवधि के गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए गए थे, जिसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर मध्यप्रदेश राजस्व विभाग भोपाल ने आदेश जारी कर उन्हें नायब तहसीलदार के पद से डिमोट कर पटवारी बना दिया।

उज्जैन में बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य
मध्यप्रदेश राजस्व विभाग भोपाल द्वारा आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आदेश भेजा गया था। जिसमें लिखा था कि आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चंदवंशी को शासन के नियमों के खिलाफ काम करने पर डिमोट किया जा रहा है, उनकी पटवारी के पद पर तैनाती की जाए। जिसके बाद अब वे उज्जैन जिले में बतौर पटवारी सेवाएं देंगे। इस आदेश के बाद आगर कलेक्टर ने अरुण चंदवंशी का उज्जैन ट्रांसफर कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें