फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: PM मोदी के जन्मदिन से MP में शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान, शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे दीप

Mon, 14 Sep 2026 10:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में महीनेभर का सेवा-संकल्प अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड बनाने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में एक माह का सेवा-संकल्प अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और जिम्मेदारियां पहले से तय कर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दिन शाम 7 बजे प्रदेशभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उज्जैन के महाकाल महालोक सहित सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में दीप जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाभार्थी परिवारों और संस्थाओं को भी इस आयोजन से जोड़ा जाए। सरकार का लक्ष्य दीप प्रज्ज्वलन में विश्व रिकॉर्ड बनाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास का दीप देशभर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों से जोड़ते हुए प्रदेशवासियों से इस अवसर पर दीप जलाकर आभार व्यक्त करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी:  MLA अभय मिश्रा के बयान पर भड़के रीवा सांसद, बोले- यौन विकृति से पीड़ित, स्टेपनी चोरी कर शुरू किया सफर

स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर
17 सितंबर को प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रक्त संग्रह, उसके परिवहन और सुरक्षित संग्रहण की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: एक IPS, दो जिले और जहरीली शराब कांड... मुरैना के बाद सागर में फिर अनुराग सुजानिया पर क्यों उठ रहे सवाल?

स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं
सेवा-संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में 19 से 26 सितंबर तक जिला स्तर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 4 और 5 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। राज्य स्तरीय विजेताओं को पुरस्कार के साथ मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाले प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ गतिविधि 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। अभियान के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को राज्य प्रभारी बनाया गया है। ‘मेरे सपनों का भारत’ के राज्य प्रभारी स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के राज्य प्रभारी संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें