रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
रीवा में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी जुबानी जंग में बदल गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के गंभीर आरोपों के बाद भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पलटवार किया है। सांसद ने विधायक के बयान को लेकर उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए और इसके साथ ही उनके पुराने दिनों का भी जिक्र कर दिया।
ये भी पढ़ें-
एमपी: एक IPS, दो जिले और जहरीली शराब कांड... मुरैना के बाद सागर में फिर अनुराग सुजानिया पर क्यों उठ रहे सवाल?
मुर्दाघर के बयान पर सांसद का पलटवार
जनार्दन मिश्रा ने कहा कि संजय गांधी मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थान पर बिना किसी ठोस आधार के इस तरह के आरोप लगाना गंभीर बात है। उन्होंने अभय मिश्रा को ‘यौन विकृतियों से पीड़ित’ तक बताया। सांसद के मुताबिक, बिना साक्ष्य इस तरह की घिनौनी बात वही व्यक्ति सोच सकता है जिसकी मानसिकता संकीर्ण और विकृत हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप सिर्फ अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाते, बल्कि वहां काम करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करते हैं। सांसद ने दावा किया कि ऐसे बयानों से रीवा की छवि भी खराब होती है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में क्राइम: राजधानी में एक साल में 29 फीसदी बढ़ा अपराध, माइनर क्राइम में 66 फीसदी का उछाल
डिप्टी सीएम के पिता का मामला भी उठाया
विवाद के बीच सांसद ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पिता स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल को लेकर अभय मिश्रा की कथित टिप्पणी का भी जवाब दिया। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भैयालाल शुक्ल ने यदि कोई व्यवसाय किया था तो वह मेहनत और ईमानदारी से किया था। उनके व्यवसाय पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश: भारत भवन में आज से ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
सांसद ने विधायक के अतीत को लेकर किया दावा
जनार्दन मिश्रा ने इसके बाद अभय मिश्रा के पुराने जीवन को लेकर भी कई दावे किए। सांसद ने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने शुरुआती दौर में वाहनों की स्टेपनी चोरी करने और स्टेट बैंक में पॉकेटमारी जैसी वारदातों से अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि रीवा के कोतवाली थाने में कभी अपराधियों की तस्वीरें स्लेट के साथ लगाई जाती थीं और उस दौरान अभय मिश्रा की तस्वीर भी लंबे समय तक वहां लगी रही।
यह दिया था बयान
बता दें हाल ही रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की मौत के बाद विपक्ष भाजपा सरकार और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पर हमलावर है। इस बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और मोर्चरी गंभीर आरोप लगाए थे। मिश्रा ने कहा था कि किसी सुंदर महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के दौरान परिजन मौजूद नहीं रहते हैं तो शव के साथ दुष्कर्म किया जाता है। शव के पास खड़े रहने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।