भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नबीन का मध्यप्रदेश का यह पहला दौरा है। नबीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आवासीय जमीन का मालिकाना हक देने के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्री की जा रही है।