फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: 10 IPS समेत 137 अधिकारियों के तबादले, मनीष भारद्वाज को इंदौर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

Sun, 13 Sep 2026 10:44 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए हैं। इसमें 10 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ ही 127 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अधिकारियों के साथ ही 127 राज्य पुलिस सेवा के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार मनीष भारद्वाज को सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक पद से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं, आलोक कुमार वर्मा को देवास के सहायक पुलिस अधीक्षक से नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा बनाया गया है। वैभव प्रिया को रतलाम से एसडीओपी नेपानगर, बुरहानपुर, जबकि शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार को ग्वालियर से सहायक पुलिस आयुक्त, एम.पी. नगर, नगरीय भोपाल बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के 7,500+ मेधावी विधार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव 16 सितंबर को करेंगे वितरण
विज्ञापन


वहीं, लेखराज मीना को छतरपुर से एसडीओपी सैलाना, रतलाम, काजल सिंह को उज्जैन से एसडीओपी खुरई, सागर और राजीव अग्रवाल को रीवा से एसडीओपी कुक्षी, धार पदस्थ किया गया है। दीपांशु को सागर से एसडीओपी मनावर, धार और अमित कुमार को खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली की नई जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग के आदेश में सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए जाने का उल्लेख है। इसके साथ ही 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लाडली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़, सीएम ने की पीएम के जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाने की अपील

यहां देखें पूरी लिस्ट










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें