फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: MPEB का लाइनमैन रामधीन और मीटर रीडर करण सिंह पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगा घूस

Tue, 21 Nov 2023 05:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/आगर-मालवा

सार

Agar Malwa News: मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में उज्जैन लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। कार्रवाई में एमपीईबी के लाइनमैन और मीटर रीडर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों ने ये रिश्वत विद्युत कनेक्शन के लिए मांगी थी।
विज्ञापन
रामदीन अहिरवार और करण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर-मालवा में दरबार सिंह सौंधिया पिता इंदर सिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा बड़ौद ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि मेरी कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए डेढ़ दो महीने पहले आवेदन दिया गया था।

विज्ञापन


वहीं, गुराडिया ग्रिड के लाइनमैन रामधीन अहिरवार और आउटसोर्स कंपनी के मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर द्वारा 11,000 रुपये की मांग की गई। साथ ही कहा कि तुम्हें बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं है। हम लोग ही आपका क्षेत्र देखते हैं तथा आपको कोई समस्या नहीं आएगी।

सत्यापन के दौरान आवेदक द्वारा राशि कम करने का कहने पर पांच हजार रुपये में बात तय हुई। 21 नवंबर को गुराडिया ग्रिड पर रिश्वत की राशि लाइनमैन अहिरवार की उपस्थिति में करण सिंह ने जैसे ही हाथों में ली। आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक सहित इसरार, संदीप, श्याम, महेंद्र और नीरज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें