फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कांग्रेस MLA बोले- किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो हम CM की वो हालत करेंगे, जो उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा

Wed, 06 Sep 2023 10:07 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

मध्यप्रदेश में आगर-मालवा जिले से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सीएम शिवराज को लेकर धमकी भरी बात कह डाली। गजब तो ये कि विधायक ने कहा, जन आशीर्वाद यात्रा को आगर-मालवा में घुसने भी नहीं देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर-मालवा से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के विवादित बोल सामने आए हैं। किसानों के साथ प्रदर्शन के दौरान विपिन वानखेड़े ने कहा, अगर किसानों को सूखे का मुआवजा नहीं मिला तो हम सीएम शिवराज सिंह चौहान की वो हालत करेंगे, जो उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा। पांच जिलों की पुलिस बुला लेना। साथ ही उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जिले में घुसने नही देंने की भी धमकी भी दे डाली।

विज्ञापन


बता दें कि इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं और बारिश की लंबी खेंच से किसानों की फसलों पर तबाही की चिंता है। यदि समय रहते बारिश नहीं हुई तो निश्चित ही किसानों की फसलें खराब हो जाएंगी।

इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पंहुचे और ज्ञापन के जरिए मांग की गई की फसलों का सर्वे कराया जाए, ताकि खराब होने की स्थिति में उचित मुआवजा मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें