फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: मधुमक्खियों के हमले में 9 साल के छात्र की मौत, कई बच्चे घायल, स्कूल में मचा हड़कंप

Fri, 10 Apr 2026 11:16 PM IST
आगर मालवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के हमले ने एक मासूम की जान ले ली, जबकि कई बच्चे इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने स्कूल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में नौ साल के मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सोयत कला क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में एक निजी स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


हादसे में कक्षा चार में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र रमन, पिता सज्जन सिंह कराड़ा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले से घबराकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान रमन पर मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: Damoh News: दुष्कर्म केस में फरार जनपद सदस्य ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। रमन की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में आधा दर्जन से अधिक अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें