फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में नौकरी से निकालने पर ड्राइवर ने बस के डिस्प्ले में फीड कर दिए अपशब्द, मचा हड़कंप

Fri, 21 Oct 2022 11:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में नौकरी से निकालने पर ड्राइवर ने बस के डिस्प्ले में अपशब्द फीड कर दिए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। कंपनी के मैनेजर ने थाने में ड्राइवर की शिकायत की है।
विज्ञापन
बस जिसके डिस्प्ले में अपशब्द फीड किए गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना में एक बस मालिक ने ड्राइवर को नौकरी से निकाला तो ड्राइवर ने गुस्से में ऐसा काम किया कि बस मालिक की किरकिरी हो गई। ड्राइवर ने काम से निकाले जाने का गुस्सा काफी अजीब ढंग से मालिक पर निकाला और बस के डिस्प्ले में मालिक के सरनेम के आगे अपशब्द जोड़ दिए। जब सतना से इंदौर जाने के लिए बस स्टार्ट की गई तो बस के आगे लगे डिस्प्ले में बड़े-बड़े अक्षरों में लोगों ने अपशब्द पढ़े, कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 16 अक्तूबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद सुखेजा कंपनी के मैनेजर अनिल पाठक ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन पत्र में लिखा है कि  बस के डिस्प्ले का पासवर्ड सिर्फ ड्राइवर सलमान के पास था, उसे कंपनी ने छह महीने पहले काम से निकाल दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

वहीं, सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि सुखेजा ट्रेवल्स की बस सतना से इंदौर के बीच चलती है। शिकायत में कंपनी मैनेजर ने डिस्प्ले का पासवर्ड नौकरी से निकाले गए ड्राइवर सलमान के पास होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें