फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दो पक्षों के बीच विवाद रोकना पड़ा आरक्षक को महंगा, आरोपियों ने चाकू से हमला कर किया घायल

Fri, 21 Oct 2022 10:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे आरक्षक पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दमोह में आरक्षक पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। जिन लोगों के बीच विवाद हो रहा था उन्होंने आरक्षक पर ही चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गए। घायल आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षक प्रशांत पिता गोकुल साहू 38 वर्ष ने बताया की वह गुरुवार रात लाइन से आ रहा था। जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत बिजली ऑफिस के पास दो लोग आपस में झगड़ रहे थे। इसलिए वह बीच बचाव करने रुक गए लेकिन अज्ञात आरोपियों ने उन पर ही चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी रामअवतार पांडे, प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटेल घायल आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया। घायल आरक्षक सिविल ड्रेस में था उसने वर्दी नहीं पहनी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें