मध्यप्रदेश के हरदा में जिला सहकारी बैंक मैनेजर द्वारा लिमिट से अधिक लेन-देन करने का मामला सामने आया है। मामले का पता लगने पर बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट का कमरा सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के हरदा में स्थित जिला सहकारी बैंक में लिमिट से अधिक लेन देन के मामले की जानकारी लगने पर प्रशासन की टीम जांच करने जब बैंक पहुंची तो यहां नजारा कुछ जुदा मिला। बैंक से मैनेजर और अकाउंटेंट समेत सभी कर्मचारी गायब मिले।
बताया गया कि बुलाने पर भी मैनेजर बैंक नहीं पहुंचे। बैंक से अन्य कर्मचारी भी गायब हो गए। इसके बाद प्रशासन ने बैंक मैनेजर और एकाउंटेंट के कमरे को सील कर दिया। एडीएम और एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।