छिंदवाड़ा जिले के पाठाढाना में शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम अतुल सिंह द्वारा टीम गठित की गई, जिसने यहां लगभग 10 एकड़ में फैले अतिक्रमण को तोड़ा और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर के निर्देश पर लगातार अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने नागपुर रोड स्थित पाठाढाना में 10 एकड़ जमीन पर पसरा अवैध अतिक्रमण हटाया। यहां अवैध रूप से कुछ अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर मकान बना लिए थे जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम अतुल सिंह द्वारा टीम गठित की गई, जिसने यहां लगभग 10 एकड़ में फैले अतिक्रमण को तोड़ा और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
पिछले दिनों सोनपुर में हुई थी कार्रवाई
बता दें, छिंदवाड़ा में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों प्रशासन ने लगभग 15 एकड़ जमीन में फैले अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था। सोनपुर में कुछ अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया था, जिस पर प्रशासन का बुलडोजर चला था।