फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एमवाय अस्पताल से चोरी नवजात को पांच दिन बाद थाने के बाहर छोड़ा

Fri, 20 Nov 2020 08:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल से पांच दिन पहले चोरी हुआ बच्चा मिल गया है। बच्चे को शुक्रवार सुबह कोई क्षेत्र के संयोगितागंज थाने के बाहर छोड़ गया। फिलहाल, बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है। शुक्रवार सुबह एक सफाई कर्मचारी ने बच्चे को थाने के बाहर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। 

विज्ञापन


पांच दिन पहले, राज्य के सबसे बड़े अस्पताल के प्रसूति विभाग से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया। नर्स का भेष बनाकर एक महिला आई और उसने धड़कन जांचने के लिए ले जाने का बहाना कर उसे चुरा लिया था। परिजनों ने बच्चा चोरी होने की शिकायत संयोगितागंज थाने में दर्ज करवाई थी। 

पुलिस ने रखा था 10 हजार का इनाम
पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। माना जा रहा है कि पकड़े जाने के भय से बच्चे को थाने के बाहर छोड़ दिया गया है। वहीं, पुलिस थाने के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को छोड़ने वालों की पड़ताल में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें