फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर में हादसा: मंदिर दर्शन के लिए चंबल का बैकवाटर पार कर रही तीन महिलाओं की डूबने से मौत, तीनों एक ही परिवार की

Sun, 02 Jan 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। ये महिलाएं चंबल नदी का बैकवाटर पार कर ग्राम बर्डिया ऊंचा में स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। तभी हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। ये महिलाएं चंबल नदी का बैकवाटर पार कर ग्राम बर्डिया ऊंचा में स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की है। मृतकों में दो सगी बहनें और उनकी बहू शामिल है। बताया गया कि ग्राम तोलाखेड़ी निवासी सगी बहनें मोहनबाई गोपाल धनगर (55) और रामीबाई रमेश धनगर (53) कारीबाई गोवर्धन धनगर (32) के साथ चंबल नदी के बैकवाटर को पार कर बर्डियां ऊंचा जा रही थीं। अचानक गड्ढा आने से तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। कुछ ग्रामीण इन्हें डूबता देखकर बचाने भी दौड़े, पर सफल नहीं हो पाए।

लोगों ने चंदवासा चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने पानी में उन्हें तलाशा। कुछ देर बाद ही तीनों महिलाओं को बाहन निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत होने पर गांव में मातम पसर गया है। ग्राम तोलाखेड़ी में पानी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत पर कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग ने कलेक्टर गौतमसिंह से चर्चा की। मंत्री के निर्देश पर मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें