फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से 14 मजदूरों की मौत

Wed, 13 Nov 2013 02:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक ट्रक पलटने के कारण श्रमिक उसके नीचे दब गए। श्रमिकों को यहां अस्पताल लाया गया। इनमें से आज सुबह तक 14 श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक बाकी श्रमिकों का इलाज यहां के अस्पताल में किया जा रहा है। यह सभी श्रमिक मध्यप्रदेश के ही टीकमगढ जिले के निवासी बताए गए हैं। ट्रक भिंड से झांसी की ओर जा रहा था।

दतिया के पुलिस अधीक्षक आर के मराठे के मुताबिक झांसी जाने वाली रोड पर टीकमगढ़ से करीब तीन किलोमीटर दूर ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ। दुर्घटना में 14 मज़दूरों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई और पुलिस कंट्रोल रूम को 11 बजकर 45 मिनट पर इस बारे में सूचना मिली।

इसके बाद ज़िले के ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौक़े पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें