मध्य प्रदेश में मुरैना से भिंड जिले के अटेर की ओर बारात ले जा रही एक बस पर हाईटेंशन लाइन गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है।
फिलहाल पांच लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में सवार लोगों में से किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।
मारे गए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह बस मुरैना से बारात ले जा रही थी। बस में 60 से भी ज्यादा लोग सवार होने की खबरें मिली हैं।