फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी के मंच से गोंडवाना के नेताओं के लिए कहे गए अपशब्द; शिकायत पर मामला दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 10:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरवाड़ा

सार

MP Assembly Election 2023: अमरवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी के मंच से गोंडवाना नेताओं के लिए अपशब्द बोलने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक ने क्या कहा था, जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मोनिका शाह बट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी मोनिका शाह बटटी के मंच से गोंडवाना के नेताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कथित युवक पर हर्रई पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। टीआई सोनल गुप्ता के मुताबिक, इस मामले को लेकर अमरवाड़ा के सालीवाड़ा निवासी राजकुमार सरयाम पिता समंदलाल सरयाम ने एक शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायत में कहा गया था कि 10 अक्टूबर को हर्रई में मोनिका शाह बटटी की आमसभा में खुलसान तामिया निवासी राजेंद्र पिता नारायण धुर्वे ने आदिवासी समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 125 और 504 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

वीडियो वायरल होने पर आरोपी ने दी थी सफाई
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें कथित युवक राजेंद्र धुर्वे यह कहते नजर आ रहा है कि गोंडवाना के नाम पर कोई प्रत्याशी गांव में आता है तो उसे गांव में मत घुसने दो। इसी दौरान उसने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद कथित युवक ने अपनी सफाई का वीडियो जारी किया था। लेकिन आज उस घटना की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें