फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पति करता था दुष्कर्म और पत्नी देती थी बाहर पहरा, बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार करते थे घिनौना काम

Sun, 29 Mar 2026 07:10 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि शरीफ खान ने महिला यास्मीन खान के सहयोग से कई बार वारदात की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म में पत्नी भी देती थी साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता ने शनिवार शाम कैंट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के अनुसार, पीड़िता गुलाबगंज क्षेत्र की निवासी है और वह यास्मीन खान नामक महिला के यहां पार्लर का काम सीखने जाया करती थी। इसी दौरान यास्मीन का पति शरीफ खान भी अक्सर वहां मौजूद रहता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब चार महीने पहले उसे काम के बहाने घर बुलाया गया था। युवती का आरोप है कि जब वह वहां पहुंची तो घर में यास्मीन नहीं थी, बल्कि उसका पति शरीफ खान अकेला मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। भय के चलते युवती ने यह बात अपने परिवार को नहीं बताई।

ये भी पढ़ें- आठवीं की छात्रा से सहपाठी छात्र ने किया दुष्कर्म, घर में घुसा और जान से मारने की धमकी देकर की हरकत
विज्ञापन


बदनाम करने की धमकी देकर बुलाते थे
पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने यह घटना यास्मीन को बताई तो उसने इसे नजरअंदाज कर दिया और उल्टा चुप रहने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि इसके बाद कई बार यास्मीन उसे अपने घर बुलाती रही और धमकाकर अपने पति के साथ कमरे में भेजती थी, जहां शरीफ खान उसके साथ दुष्कर्म करता था, जबकि यास्मीन बाहर पहरा देती थी। शनिवार को भी इसी तरह का घटनाक्रम सामने आया। युवती के अनुसार, शरीफ खान ने उसे फोन कर घर बुलाया और मना करने पर बदनाम करने की धमकी दी। जब वह वहां पहुंची तो घर में यास्मीन और शरीफ का भाई मुवीन खान भी मौजूद था। आरोप है कि तीनों की मौजूदगी में शरीफ ने युवती को जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


तीन गिरफ्तार
इस दौरान युवती ने विरोध किया, जिससे दोनों के बीच हाथापाई हो गई और आरोपी गिरकर घायल हो गया। इसी बीच किसी ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी घबराकर भागने लगा और भागते समय गिरकर और घायल हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने शरीफ खान, यास्मीन खान और मुवीन खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हितिका बासल ने बताया पीड़िता कि शिकायत पर कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें