फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: ओंकारेश्वर में कार रिवर्स लेते समय ढाई साल की मासूम की दर्दनाक मौत, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

Fri, 12 Sep 2025 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर के हाट बाजार क्षेत्र में कार रिवर्स लेते समय ढाई साल की सिया की कुचलकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। हादसे के बाद अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और नगर से बाहर पार्किंग शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के हाट बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कार रिवर्स लेते समय ढाई साल की मासूम सिया पिता अरुण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर के डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि बालिका को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मांधाता थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया ने बताया कि कार रिवर्स लेते समय बच्ची पिछले पहिए की चपेट में आ गई। वाहन जब्त कर कार चालक पुलिस हिरासत में लिया गया है। बीएनएस की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- दगाबाज पति की खौफनाक करतूत: पत्नी के चेहरे पर बरसाई गोलियां, पुलिस पर तानी पिस्टल; आंसू गैस छोड़कर किया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था पर सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि हाट बाजार क्षेत्र में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कुछ एजेंट दंडी आश्रम और कुबेर भंडारी पार्किंग से वाहनों को नगर के बालवाड़ी स्थित हाट बाजार पार्किंग और ममलेश्वर पार्किंग में लाकर 200-200 तक वसूलते हैं। इससे नगर की पार्किंग व्यवस्था चरमराती है और हादसों का खतरा बढ़ता है। लोगों ने मांग की कि नगर के भीतर की पार्किंग बंद कर इन्हें नगर से बाहर किया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें