फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मवेशी भरकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक स्पीडब्रेकर के कारण पलटा, पशुओं की लाशों का लगा ढेर

Wed, 04 Jan 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में नौरादेही अभयारण्य क्षेत्र में मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया, जिससे कई मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस ने मवेशियों का अंतिम संस्कार किया। चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
दमोह में मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसे में दो दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। दरअसल इन्हें एक ट्रक में भरकर कहीं ले जाया जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक एक स्पीडब्रेकर के कारण अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद सड़क किनारे मवेशियों के शव ही शव नजर आ रहे थे। ट्रक चालक-परिचालक भी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मवेशियों का अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना दमोह जिले के तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले झापन बेरियल के आगे और मोहरी ग्राम के बीच में हुई है। इलाका नौरादेही अभयारण्य के अधीन आता है। इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि झापन के आगे मुहली मार्ग पर एक ट्रक पलटा है और उसमें भरे हुए मवेशियों की मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना का जायजा लिया। देखा तो सड़क किनारे मवेशियों के शव पड़े थे। कुछ मवेशी जिंदा थे, जिन्हें पानी पिलाया पर बाद में उनकी भी मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी और स्पीडब्रेकर से अनियंत्रित होकर पलटा है। हालांकि असल कारण तलाशा जा रहा है। ट्रक कहां जा रहा था इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने बताया कि जिस ट्रक में ये मवेशी थे वह महराष्ट्र पासिंग का है। ट्रक के चालक-परिचालक भी नहीं मिले हैं। बुधवार सुबह सभी मृत मवेशियों का अतिम संस्कार कर दफनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें