फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बीजेपी अध्यक्ष को गोविंद सिंह का जवाब- घर आ जाओ सीडी दिखा देंगे, वीडी शर्मा बोले- मैं इसकी निंदा करता

Wed, 04 Jan 2023 02:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बीजेपी और आरएसएस नेताओं की सीडी उनके पास होने के बयान के बाद से सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको सीडी सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सीडी पर सियासत गरमाते जा रही हैं। अब नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने वीडी शर्मा को सीडी देखने घर आने का न्यौता दिया है। वहीं, सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने वह एक जिम्मेदार पद पर बैठे है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं।
विज्ञापन

 
कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के मैं हूं डान गाने पर हवाई फायर करने के मामले में कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बीजेपी और आरएसएस नेताओं की सीडी उनके पास होने के बयान के बाद से सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको सीडी सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी। इस पर गोविंद सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करके अपनी पत्नी को जबलपुर से लोकर भोपाल में प्रतिनियुक्ति कराना उनकी हैसियत है। मैं उनको अपने निवास पर आमंत्रित करता हूं। मैं उनका स्वागत माला पहनाकर करुंगा। साथ ही उनको सीडीयां दिखा दूंगा।
 
गोविंद सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने जबलपुर से पलटवार करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार राजनैतिक व्यक्ति द्वारा यह करना। मैं इसको बहुत खराब मानता हूं। वे सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष हैं। संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें गंभीरता से बात करनी चाहिए। यह कोई खेल नहीं हैं कि घर आ जाओ दिखा देंगे। यह कर देंगे, वो कर देंगे।
विज्ञापन

 
शर्मा ने कहा कि किसी सामाजिक संगठन पर किसी भी व्यक्ति पर चारित्रिक आरोप लगाना, ये जिम्मेदार व्यक्ति को अच्छा नहीं लगता हैं। वे समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति हैं। क्योंकि आप इतने बड़े पद पर हैं। इस बात को तो कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहिए। शर्मा ने कहा कि इतने हल्केपन और इस प्रकार की राजनीति वो करते होंगे। भारतीय जनता पार्टी नहीं करती। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। और फिर कहाता हूं कि अगर आप जिम्मेदार हैं। अगर आपने ऐसा बोला है तो समाज के सामने उन चीजों को लेकर आइये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें