फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेशः भीड़ ने बच्चा चोर समझकर युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

Sat, 03 Aug 2019 09:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
भीड़ हिंसा(सांकेतिक)
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग (भीड़ हमला) की घटनाएं रूकने को नाम नहीं ले रहीं। शनिवार को छतरपुर में उग्र भीड़ ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर हमला कर दिया। अधिकारी के अनुसार यह पिछले तीन दिनों में जिले में भीड़ ने तीसरी बार हमला किया है। 

विज्ञापन


हरपालपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी बी शर्मा ने कहा कि राकेश खटीक (37) उत्तर प्रदेश के बांदा से झांसी जा रहा था। जब वह ट्रेन से उतरकर हरपालपुर स्टेशन पर घुमने लगा तो भीड़ ने उसपर हमला कर दिया। अधिकारी के अनुसार खटिक को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इंस्पेक्टर राकेश साहू ने कहा कि भीड़ ने शुक्रवार को भी सुनने और बात करने में असक्षम एक पुरूष को बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी थी, और इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ नौगांव में भीड़ के द्वारा बच्चा चोरी के शक में न केवल अभद्रता की थी, बल्कि पुलिस के हवाले कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें