फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह की बच्ची को ट्रेन में छोड़ गया अंजान आदमी, चाइल्डलाइन ने रिकवर किया

Sat, 26 Jan 2019 08:14 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Child missing in train
विज्ञापन

शनिवार की शाम भोपाल से गुजर रही मालवा एक्सप्रेस में एक तीन महीने की बच्ची को कोई छोड़ गया। 12919 मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी S-7 में बर्थ संख्या 19-20 के पाास किसी यात्री को बच्ची मिली। इस संबंध में रेलवे प्रशासन और जीआरपी को ट्वीट करने के बाद चाइल्ड लाइन टीम ने विदिशा स्टेशन पर बच्ची को रिकवर किया।

विज्ञापन

 
बताया गया  कि तीन माह की छोटी बच्ची को गाड़ी के गेट के पास छोड़ कोई व्यक्ति उतर कर चला गया। एक यात्री के ट्वीट करने के बाद तुरंत इसपर एक्शन लिया गया और बच्ची को जीआरपी ने गाड़ी से उतार लिया। मालवा एक्सप्रेस भोपाल से निकल चुकी थी। 

आदर्श नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बच्ची की तस्वीर डाली थी। इसके बाद मोनिका शर्मा ने उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि चाइल्ड लाइन को ट्वीट कर जानकारी देने के बाद बच्ची को रिकवर कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें