मध्यप्रदेश के इंदौर में पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर कने वाला एक व्यक्ति आजकल कुछ लोगों का हीरो बन गया है। उसकी लोकप्रियता के चलते ही लैंगिक भेदभाव के खिलाफ काम करने वाली संस्था सेव इंडियन फैमिली (SIF) ने सेमिनार आयोजित कर उसके विचार जाने।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सेमिनार का विषय ''कैसे पुरुषों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और न्यायपूर्ण सेक्स के मामले में भी उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है''।
सेमिनार में विचार रखते हुए 44 वर्षीय प्रतीक त्रिपाठी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी के खिलाफ तीन साल पहले तलाक का मुकदमा दायर करते हुए उससे गुजारा भत्ता पाने की लड़ाई जीती।