फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar: सियार ने जबड़े में दबा लिया था बच्चे का सिर, चाचा ने लड़कर बचाई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

Tue, 03 Dec 2024 08:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

Maihar: जिले के गोरसरी गांव में एक सियार ने बच्चे को जबड़े में दबा लिया। जिसके बाद उसके चाचा ने सियार से लड़कर अपने भतीजे की जान बचाई है। आइये जानते है पूरा मामला…
विज्ञापन
चाचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से रोंगटे खड़े करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक युवक बच्चे को बचाने के लिए सियार से लड़ गया और अपने 6 साल के भतीजे को बचा लिया। घटना रामनगर क्षेत्र के गोरसरी गांव की है। घटना की सूचना के बाद बच्चे और उसके चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी मुताबिक मंगलवार को छतरपुर निवासी 6 वर्षीय रामदेव अहिरवार पिता देशराज अहिरवार घर के अंदर बिस्तर में लेट कर मोबाइल चला रहा था।

विज्ञापन


तभी एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर हल्के भाई अहिरवार पिता कलुआ बचाव करने पहुंचा। इस दौरान उसने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन सियार उस पर ही हमला कर दिया। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि गोरसरी गांव में एलएंडटी कंपनी के द्वारा काम कराया जा रहा है। कंपनी के द्वारा टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। टंकी का निर्माण करने के लिए छतरपुर से कुछ परिवार अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से श्रमिकों में हड़कंप मचा हुआ है। बच्चे के पिता देशराज अहिरवार अपनी जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा बिस्तर में लेट कर मोबाइल चला रहा था, तभी जानवर हमला किया है। रोने की आवाज सुनने पर छोटे भाई ने बच्चें की जान बचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें