फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में एक होली ऐसी भी: सिंधी जलेबी और गन्ने के रस के साथ श्री युगपुरुष धाम के दिव्यांग बच्चों ने मनाई होली

Fri, 18 Mar 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के श्री युगपुरुष धाम के दिव्यांग बच्चों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। साथ ही सिंधी जलेबी एवं गन्ने का रस का आनंद भी लिया। 
विज्ञापन
इंदौर के श्री युगपुरुष धाम के दिव्यांग बच्चों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के श्री युगपुरुष धाम के दिव्यांग बच्चों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। साथ ही सिंधी जलेबी एवं गन्ने का रस का आनंद भी लिया। 
विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष जानवी पवन ठाकुर, प्राचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि श्री युगपुरुष धाम में 200 निराश्रित, मानसिक दिव्यांग बच्चे हैं। जो बाल कल्याण समिति के माध्यम से यहां आते हैं। ये बच्चे पिछले 17 वर्षों से यहीं पर हैं। शुक्रवार को बच्चों के साथ स्टाफ के लोगों ने रंगों का पर्व मनाया। श्री युगपुरुष धाम परिसर में ही बच्चों को रंग लगाया गया। बच्चों को मिठाइयां बांटी गई। 

प्राचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि 18 बच्चों से 2006 में शुरुआत हुई थी, आज 103 बालिका और एक बालक यानी कुल 194 बच्चे हैं। यहां से ठीक हुए पांच बच्चों की जॉब लग चुकी है। 13 बच्चे सामान्य स्कूल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर वही बच्चे कलेक्ट्री या बाल कल्याण समिति के द्वारा आते हैं जो रास्ते में मिलते हैं जो अपना पता नहीं बता पाते। अगर कोई परिवार अपने ऐसे बच्चे को यहां लाता है तो उसके लिए 11:00 से 4:00 डे केयर सेंटर है, जो निशुल्क है। साथ ही इन बच्चों का इलाज भी श्री स्वामी परमानंद हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें