फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: फीमेल डॉग के साथ खेलने आता था कुत्ता, युवक ने लाठी से पीटकर और पत्थर से कुचलकर मार डाला

Thu, 06 Jan 2022 04:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वहशियाना मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने एक कुत्ते को लाठी से पीटकर और पत्थर से कुचलकर मार डाला। वजह यह थी कि वह कुत्ता उसकी फीमेल डॉग के साथ खेलने रोज आ जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक एक कुत्ते को लाठी से बेरहमी से पीटता है और फिर पत्थर से कुचलकर उसे मार डालता है। यह वीडियो हजीरा के न्यू नरसिंह नगर का है और मारने वाले युवक का नाम बंटी बैस बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


यह स्ट्रीट डॉग कथित तौर पर बंटी की फीमेल डॉग के साथ खेलने आ जाता था। बंटी ने उसे कई बार भगाया। इसके बाद भी वह बार-बार आ जाता था। इस वजह से उसने स्ट्रीट डॉग पर ही गुस्सा उतार दिया। उसे इतना पीटा कि वह निढाल हो गया। फिर उसे बड़े पत्थर से उसका जबड़ा तोड़कर मार डाला। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। एनिमल लवर्स ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। छाया तोमर नाम की एक एनिमल लवर ने हजीरा थाना पहुंचकर मामले की औपचारिक शिकायत भी की है। हजीरा थाना प्रभारी के मुताबिक फुटेज के आधार पर कुत्ते की हत्या करने वाले की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें